ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

'कोई बोलतई रे'..गांव में दहशत फैलाने के लिए युवक ने महिलाओं पर तान दिया कट्टा, वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज

दोनों हाथ में कट्टा लेकर पहुंचे शख्स को गांव की महिलाओं के बीच रौब दिखाना महंगा पड़ गया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

BIHAR POLICE
'कोई बोलतई रे'..
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

begusarai crime news: सोशल मीडिया पर बेगूसराय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक नहीं बल्कि दो कट्टा लहराते नजर आ रहा है। वह गांव की महिला को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो युवक ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। ऐसा लगता है कि इस शख्स को पुलिस का डर नहीं है। यही कारण है कि वो  दिनदहाड़े महिलाओं पर हथियार चमकाते नजर आ रहा है। 


मामला बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव का है। दोनों हाथ में कट्टा लहराने वाले युवक की पहचान वार्ड 17 निवासी तूफानी सिंह का बेटा शुभम के लिए रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाने में उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। लोगों में दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसा किया।


 महिलाओं को कट्टा दिखाकर डराने धमकाने की कोशिश की गयी। महिलाओं के साथ इस शख्स ने गाली गलौज भी की। इसके साथ एक और साथी वीडियो में दिख रहा है जो बाइक चला रहा है। महिलाओं को धमकाने के बाद वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर हथियार लहराते मौके से गाली देते हुए नौ दो ग्यारह हो गया। लेकिन किसी ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। 


वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में छानबीन शुरू कर दी गयी है। आरोपी शुभम के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गयी है। इलाके में अपना रौब दिखाने और दहशत फैलाने के मकसद से उसने ऐसी हरकत गांव की महिलाओं के साथ की है।    





रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता