ब्रेकिंग
AK-47 से चली थीं 4 राउंड गोलियां, छात्र प्रोटेस्ट मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई; जानिए क्या कहाबिहार में बनेंगे 725 ग्रामीण हाट-बाजार, सरकार ने तेज की तैयारी; जानिए किन जिलों में होगा निर्माणपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाAK-47 से चली थीं 4 राउंड गोलियां, छात्र प्रोटेस्ट मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई; जानिए क्या कहाबिहार में बनेंगे 725 ग्रामीण हाट-बाजार, सरकार ने तेज की तैयारी; जानिए किन जिलों में होगा निर्माणपटना में गंगा किनारे सैकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो चरणों में हटेगा अतिक्रमण; जानिए कब से शुरू होगी कार्रवाईपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचा

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन

बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में ट्रेन से कटकर तीन सगी बहनों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Bihar News
तीन बहनों की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले के गोपालपुर गांव के पास शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की जान चली गई। तीनों बहनें रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गईं। 


दरअसल, गोपालपुर गांव के पास स्थित शहीद जितेन्द्र हाल्ट के पास पटना-जसीडीह मेमू पैसेंजर (13208) ट्रेन से उतरकर अप लाइन क्रॉस कर रही तीन सगी बहनें, संसर देवी (पिपरिया निवासी), चम्पा देवी (पीरगौरा निवासी) और राधा देवी, तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस (22465) की चपेट में आ गईं।


इस हादसे में तीनों बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें गोपालपुर गांव में अपने बहनोई साधु मंडल के पिता शंभू मंडल के श्राद्ध कार्यक्रम में ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं।


रेलवे लाइन पार करते समय उन्हें आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं हो पाया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा झटका है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।