बिहारमकर संक्रांति के दिन मछली के विवाद को लेकर पड़ोसी ने मारी गोली, गंभीर हालत में युवक सिकंदरा अस्पताल में भर्ती
बिहार के जमुई जिले में मकर संक्रांति के दिन एक युवक को पड़ोसियों ने मिलकर पिटाई की और फिर गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।











