ब्रेकिंग
Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बाइक की सीधी टक्कर में गई जान

Road Accident: बिहार के नवादा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: नवादा में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला और एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना नवादा-पटना एनएच 20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के समीप हुई है।


मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है जबकि जख्मी मीना देवी भी उसी गांव की रहने वाली है। तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर वीआईपी कॉलोनी से मकर संक्रांति के अवसर पर अपने पैतृक गांव फतुहा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता