बिहारपटना में बीच सड़क पर लोगों ने करवाई प्रेमी-जोड़े की शादी, नाबालिग होने के चलते पुजारी ने मंदिर में विवाह कराने से कर दिया था इनकार
प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की बीच सड़क पर शादी करवा दी। नाबालिग होने के कारण जब पंडित ने मंदिर में शादी करवाने से मना कर दिया तब लोगों ने यह फैसला लिया। लड़का की उम्र 19 साल और लड़की की 16 साल है।











