ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

Bihar News: महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, पटना जंक्शन पर ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का भारी हंगामा, AC बोगी का गेट बंद होने पर हुआ बवाल

Bihar News: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार की शाम पटना जंक्शन पर करीब 30 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। टिकट होने के वाबवूज वह ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा भी किया।

Bihar News
पटना जंक्शन पर हंगामा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना जंक्शन पर सोमवार की शाम दो दर्जन यात्रियों की ट्रेन छूट गई। सभी यात्रियों को संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि वह बोगी में नहीं चढ़ सके। हद तो तब हो गई जब एसी बोगी में सारे लोग बिना उचित टिकट के घुस गए और गेट को लॉक कर दिया। मौके पर न तो जीआरपी थी और ना ही आरपीएफ और यात्रियों के सामने ही ट्रेन खुल गई। जिसके बाद भारी हंगामा हुआ।


दरअसल, पटना जंक्शन से एक बहुत ही विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोमवार को पटना जंक्शन से शाम 7:30 बजे दिल्ली को जाने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटना जंक्शन पर पहुंची, वहां पर एक बोगी को आम लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया और ट्रेन के गेट को भर दिया गया। टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए।


कुछ बोगियों के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था। यात्रियों द्वारा गेट को पीटा जा रहा था लेकिन कोई भी जीआरपी आरपीएफ का एक भी जवान मौके पर मौजूद नहीं था। जिसके कारण कई यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ सके और दो दर्जन से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।


जब यात्री इसकी शिकायत स्टेशन डायरेक्टर से करने के लिए पहुंचे तो उनके ऑफिस के गेट में ताला लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने 139 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कई यात्री रिफंड के लिए जब बैच इंचार्ज और टीसी रूम के पास पहुंचे तब जाकर आरपीएफ हरकत में आई। सूचना मिलते ही आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश पांडा पटना जक्शन पहुंचे और पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में जाने को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता