ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

Bihar News: पटना के बाद अब गया स्टेशन पर भारी बवाल, बेकाबू भीड़ ने ट्रेन पर बोला हमला; एसी कोच के शीशे तोड़े

Bihar News: पटना जंक्शन के बाद गया जंक्शन पर भी यात्रियों ने भारी हंगामा किया है। ट्रेन पर नहीं चढ़ पाने से नाराज लोगों ने कालका मेल पर हमला कर दिया और एसी बोगी के शीशे तोड़ डाले।

Bihar News
ट्रेन पर हमला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना जंक्शन के बाद अब गया जंक्शन पर रेल यात्रियों ने बवाल किया है। भीड़ के कारण ट्रेन पर नहीं चढ़ सके गुस्साए लोगों ने कालका मेल पर हमला बोल दिया और एसी बोगी के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान लोगों ने इंजन के पास जाकर जमकर हंगामा किया। ट्रेन की बोगी बंद होने पर यात्रियों का आक्रोश भड़क गया।


बताया जा रहा है कि महाकुंभ में जाने वाले लोगों की भारी भीड़ गया जंक्शन पर जमा हो गई थी। गया जंक्शन का प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। इसी दौरान हावड़ा से नई दिल्ली जा रही कालका मेल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में भारी भीड़ थी और कई बोगियों के दरवाजे बंद थे। जिसके बाद लोग नाराज हो गए और ट्रेन पर ही हमला कर दिया।


घटना मंगलवार की अहले सुबह की है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक स्टेशन पर हंगामा होता रहा और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे के बाद यात्री शांत हुए और रेल पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।