बिहारमुजफ्फरपुर रेप कांड: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर मुजफ्फरपुर की दलित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व इलाज में लापरवाही से हुई मौत पर न्याय की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे, न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों को कड़ी सजा की 4 मांगें रखीं।











