ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: पटना के एक CO ने DCLR के साथ की थी गाली गलौज, DM की रिपोर्ट पर सरकार ने किया सस्पेंड

पटना के बेलछी अंचल के अंचल अधिकारी पीयूष मिश्रा को वरीय अधिकारी से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सारण प्रमंडलीय कार्यालय में स्थानांतरित किया है।

पटना अंचल अधिकारी निलंबन, पीयूष मिश्रा बेलछी, अंचल अधिकारी विवाद, पटना डीएम रिपोर्ट, भूमि सुधार विभाग कार्रवाई, बिहार अफसर गाली, बेलछी अंचल खबर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पटना के एक अंचल अधिकारी ने अपने से वरीय अधिकारी के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया . इतना ही नहीं उस अंचल अधिकारी के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोप लगे. इसके बाद पटना के जिलाधिकारी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से शिकायत की. डीएम की रिपोर्ट पर आरोपी अंचल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है .

पटना के जिलाधिकारी ने 21 अप्रैल 2025 को बेलछी अंचल के अंचल अधिकारी पीयूष मिश्रा के खिलाफ भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ के साथ दूरभाष पर अभद्रता और गाली गलौज करने, दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी. इतना ही नहीं बेलछी प्रखंड प्रमुख पल्लवी देवी ने भी अंचल अधिकारी पीयूष मिश्रा के खिलाफ कई शिकायत दर्ज कराई थी. बेलछी अंचल अधिकारी पीयूष मिश्रा के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोप थे.

अब जाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी पीयूष मिश्रा को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सारण प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया गया है. राजस्व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय ने 3 जून 2025 को यह आदेश जारी किया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता