ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर रेप कांड: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर मुजफ्फरपुर की दलित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व इलाज में लापरवाही से हुई मौत पर न्याय की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे, न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों को कड़ी सजा की 4 मांगें रखीं।

bihar
न्याय की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाने से मिले और मुजफ्फरपुर के जगन्नाथपुर गांव की दलित नाबालिग लड़की के साथ घटित अमानवीय घटना और उसके बाद पीएमसीएच (PMCH) की लापरवाही के कारण उस लड़की की हुई मौत के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। 


राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी आज अपनी 4 मांगों को लेकर राज्यपाल से मिला। हमारी पहली मांग है कि इस पूरी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुरंत इस्तीफा दें। दूसरी मांग एसकेएमसीएच (SKMCH) और पीएमसीएच (PMCH) में हुई प्रशासनिक और चिकित्सकीय लापरवाही की न्यायिक जांच हो और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाई की जाए। 


वही तीसरी मांग है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। और हमारी चौथी मांग है कि दुष्कर्म के दोषियों को त्वरित न्याय प्रणाली के तहत सख्त से सख्त सजा मिले ताकि समाज में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बहाल हो। प्रतिनिधिमंडल में जितेन्द्र मिश्रा, ओबेदुर रहमान, एन.पी. मंडल और इंदु सिन्हा शामिल थे।