ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

किशनगंज के निलंबित डीएसपी गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। EOU ने सिलीगुड़ी स्थित बेनामी मकान की तलाशी लेकर महत्वपूर्ण खुलासे किए।

बिहार न्यूज
EOU की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PURNEA: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित पूर्व डीएसपी गौतम कुमार ने अपनी महिला मित्र के नाम पर 2025 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मकान खरीदा था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आज तलाशी ली जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि उक्त संपत्ति का असली मालिक गौतम कुमार है। 


आर्थिक अपराध इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि थाना कांड संख्या-03/26, दिनांक-29.03.2026 अन्तर्गत धारा 49/61 बी०एन०एस० 2023 एवं 12/13 (2) सहपठित धारा 13(1)(41/41) भ्र०अ०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) में प्राथमिकी अभियुक्त गौतम कुमार, पिता-स्व० परमेश्वर रजक, पता-इन्दिरा नगर, हाउसिंग कॉलोनी, नाला रोड, पूर्णिया, थाना-खजॉची हाट, जिला-पूर्णिया वर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जन से संबंधित काण्ड दर्ज की गई थी।


आज दिनांक-08.04.2026 को आर्थिक अपराध थाना में प्राथमिकी अभियुक्त श्री गौतम कुमार के द्वारा अर्जित एक बेनामी परिसम्पत्ति दो मंजिला भवन जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दिनांक-10.07.2025 को शगुफ्ता शमीम, पिता-शमीम अख्तर, साकिन पूर्णिया लाइन बाजार, झण्डा चौक, थाना जिला पूर्णिया के नाम पर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) निबंधन कार्यालय में निबंधित कराया गया था, की तलाशी माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करायी गयी है। 


यह तलाशी अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में की गई है। तलाशी के क्रम में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त परिसम्पत्ति के असली मालिक श्री गौतम कुमार है। तलाशी के क्रम में जो जानकारियां सामने आई है उनका सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में पूर्णिया किशनगंज के क्षेत्र में कैंप कर कांड से संबंधित बिन्दुओं पर अनुसंधान कर रही है। 


गौरतलब है कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 31 मार्च 2026 को किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के विरुद्ध आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला दर्ज करते हुए उनके किशनगंज, पूर्णिया एवं पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी. 


छापेमारी में उनके विरुद्ध दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मुकाबले कई गुणा अधिक संपत्ति का पता लगा। ईओयू के मुताबिक एसडीपीओ ने स्वयं, पत्नी, सास के अलावा कई महिला मित्र, सविका व अन्य लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीदी है या निवेश किया है। उनके विभिन्न माफियाओं के साथ साठ-गांठ का भी पता लगा है, जिसकी जांच अलग से हो रही है। सिलीगुड़ी में टी-स्टेट, नोएडा में फ्लैट और पटना में हाईक्लास नर्सिंग होम के निर्माण से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 


इसके अलावा पूर्णिया के इंदिरा नगर में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बने चार मंजिला मकान सहित कई संपत्तियों के कागजात भी जब्त किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम के पास 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति है। एसडीपीओ गौतम कुमार की पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर 25 से अधिक जमीनों के दस्तावेज, क्रेटा-थार जैसी गाड़ियों के कागजात, कैश, जेवरात आदि पाए गए। एक पुलिस अफसर के पास इतनी संपत्ति देख छापेमारी टीम भी दंग रह गई। 


एसडीपीओ गौतम कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड पर भी जमकर पैसे लुटाए। पूर्णिया स्थित उनकी कथित प्रेमिका पारो के घर पर ईओयू की डीएसपी माधुरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में करीब 60 लाख रुपये की तो सिर्फ ज्वेलरी मिली। इसके अलावा, 7 जमीन के डीड और एसडीपीओ के नाम से जुड़े लेन-देन सहित ज्वेलरी के कागजात सहित अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें