ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

Bihar-Nepal Border: बॉर्डर पर बढ़ी 'ड्रैगन' की हरकत, SSB की गिरफ्त में एक और चीनी नागरिक

Bihar-Nepal Border: बिहार-नेपाल बॉर्डर पर 72 घंटे में एक और चीनी नागरिक गिरफ्तार। रक्सौल में SSB की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिशों ने बढ़ाई भारत की चिंता।

Bihar-Nepal Border
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar-Nepal Border: बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर मंगलवार, 3 जून 2025 को सशस्त्र सीमा बल ने एक चीनी नागरिक और उसके नेपाली गाइड को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर हाल के महीनों में चीनी नागरिकों की बार-बार होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की कड़ी में एक और मामला है।


पिछले 72 घंटों में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों और बिहार के स्थानीय लोगों, खासकर सीमावर्ती जिलों जैसे पूर्वी चंपारण, मधुबनी, और किशनगंज में चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को रक्सौल के मैत्री पुल पर SSB की 47वीं बटालियन ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक चीनी नागरिक और एक नेपाली गाइड को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चीनी नागरिक के पास नेपाल का वैध वीजा था, लेकिन भारत में प्रवेश के लिए जरूरी वीजा नहीं था।


Bihar-Nepal Border: बॉर्डर पर बढ़ी 'ड्रैगन' की हरकत, SSB की गिरफ्त में एक और चीनी नागरिक


नेपाली गाइड की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, क्योंकि वह कथित तौर पर अवैध घुसपैठ में सहायता कर रहा था। दोनों को रक्सौल थाने में पूछताछ के लिए भेजा गया, जहां खुफिया एजेंसियां (IB और RAW) गहन जांच कर रही हैं। SSB के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि उनके मकसद का पता लगाया जा सके।”


यह गिरफ्तारी कोई इकलौता मामला नहीं है। मई 2025 में बिहार-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिकों की घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आई हैं:


29 मई 2025: मधुबनी के पिपरौन-जटही बॉर्डर पर दो चीनी नागरिकों (वू हेलोंग और शेंग जुन योंग) को वीडियोग्राफी करते हुए पकड़ा गया। उनके मोबाइल में खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी 50 से अधिक वीडियो मिले। दोनों के पास भारत का वीजा नहीं था, और वू हेलोंग ने दावा किया कि वह सोशल मीडिया ब्लॉगिंग के लिए नेपाल आया था।


8 मई 2025: रक्सौल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों (डेन विजोन, लीं युन्गाधौई, हि क्युं हैनसेन, हुवाग लिविंग) और दो नेपाली महिला गाइडों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास 8,000 चीनी युआन और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत मिले, क्योंकि एक महिला गाइड के पास पाकिस्तानी मोबाइल नंबर था।


17 मई 2025: मधुबनी में एक चीनी नागरिक (यूसिसु) और दो नेपाली नागरिकों को अवैध प्रवेश के लिए हिरासत में लिया गया। पिछले 20 दिनों में बिहार-नेपाल सीमा से 18 संदिग्धों की गिरफ्तारी और 10 आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया चेतावनी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है।


सोहराब आलम की रिपोर्ट