बिहारप्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला: "रेवंत रेड्डी के बयान पर स्पष्ट करें अपनी स्थिति, बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं"
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी "बिहारियों के डीएनए में मजदूरी है" वाले बयान से सहमत हैं?











