ब्रेकिंग
छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग बुरी तरह से घायल

Bihar News: वैशाली जिले में एनएच-22 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पूर्वी चंपारण के निवासी हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली में एनएच 22 पर पटना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो सवार महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय टोल प्लाजा के पास की है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड के नया टोला निवासी स्कार्पियो चालक सरवर आलम, अशोक भगत का बेटा शशि रंजन भगत, शशि रंजन भगत का भाई रवि रंजन भगत, हरिचंद भगत का बेटा अशोक भगत और हरिश्चंद्र भगत की पत्नी रीता देवी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के तहत शशि रंजन का आर्मी का ट्रेनिंग दानापुर में चल रहा था। आज ट्रेनिंग खत्म हुआ तो शशि रंजन के पूरे परिवार उसे लाने पूर्वी चंपारण से स्कार्पियो सवार होकर दानापुर पहुंचे। दानापुर से शशि रंजन को लेकर वापस पूर्वी चंपारण लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता