बिहारबिहार के सरकारी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी: 700 मॉडल स्कूलों में अब हर हफ्ते लेंगे क्लास, सभी DM को निर्देश जारी
Bihar Model School: बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में अब जिला स्तरीय अधिकारी भी छात्रों की कक्षाएं लेंगे। अधिकारी हर सप्ताह पढ़ाने के साथ स्कूलों की पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति, सुविधाओं और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की निगरानी करेंगे।











