ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित दुर्व्यवहार मामले के आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ता ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर सुरक्षा घेरे में जेल भेजा।

बिहार न्यूज
नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार मामले में आक्रोश
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI:  नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरेराम यादव को बुधवार को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी के लिए जमुई व्यवहार न्यायालय लाया गया। इसी दौरान कोर्ट परिसर में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता आकाश पांडे ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। 


घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद टाउन थाना की पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षा घेरे में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान टाउन थाना के एएसआई सुनील कुमार समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को सुरक्षित न्यायालय परिसर से बाहर निकाला।


अधिवक्ता बोले- पूरे जमुई में घटना को लेकर आक्रोश

अधिवक्ता आकाश पांडे ने घटना के बाद कहा कि उनके द्वारा किया गया थप्पड़ पूरे जमुई के आक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरेराम यादव, नंदन यादव और अन्य आरोपियों द्वारा की गई कथित हरकत से जिले की बदनामी हुई है और घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश है। आकाश पांडे ने यह भी दावा किया कि विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आरोपियों की ओर से मुकदमा नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। 


पुलिस सुरक्षा में आरोपी को ले जाया गया जेल

कोर्ट परिसर में थप्पड़ मारे जाने के बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को अपने घेरे में लिया और वहां मौजूद लोगों से दूर करते हुए जेल भेज दिया। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग कोर्ट परिसर में मौजूद थे। पुलिस के सामने अब मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती है।


नंदन यादव का चल रहा इलाज

इस मामले के दूसरे मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगी थी। वर्तमान में उसका इलाज कराया जा रहा है। मेडिकल रूप से फिट घोषित होने के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार उसे जेल भेजे जाने की प्रक्रिया होगी।


वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई

मामले में पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले रामाशीष चौधरी के अलावा घटनास्थल पर मौजूद तीन नाबालिग युवकों को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कथित रूप से पहचान छिपाए बिना सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले तीन अन्य युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया हैं । पुलिस ने मंगलवार को इन सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता