बिहारगयाजी के गुरुपदगिरि पर्वत पर वज्रपात, एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल
गयाजी के फतेहपुर स्थित प्रसिद्ध गुरुपदगिरि पर्वत पर शनिवार दोपहर वज्रपात से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पहाड़ से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार गंभीर घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।











