ब्रेकिंग
हाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरी

गयाजी के गुरुपदगिरि पर्वत पर वज्रपात, एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल

गयाजी के फतेहपुर स्थित प्रसिद्ध गुरुपदगिरि पर्वत पर शनिवार दोपहर वज्रपात से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पहाड़ से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार गंभीर घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में झारखंड सीमा के पास स्थित प्रसिद्ध गुरुपदगिरि पर्वत (गुरुपा हिल्स) पर शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पर्वत पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की मदद से पहाड़ से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।



गयाजी के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा स्थित गुरुपदगिरि पर्वत हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ पर्वत की चोटी तथा उसके नीचे स्थित अंधेरिया-धंधेरिया संकरी पहाड़ी गुफा के पास वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से कई श्रद्धालु झुलस गए। हादसे में बेलागंज थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय निवास कुमार की मौत हो गई।



ठनका गिरने की तेज आवाज के बाद पर्वत पर अफरातफरी मच गई। श्रद्धालु सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। इसी बीच पुलिस, प्रशासन, स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने घायलों की मदद शुरू की। पर्वत का रास्ता ऊबड़-खाबड़ और संकरा होने के कारण घायलों को नीचे लाने में काफी परेशानी हुई। लोगों ने कई घायलों को कंधे और पीठ पर लादकर पहाड़ से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस वाहन और एंबुलेंस की मदद से उन्हें फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।



फतेहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रूपा कुमारी, सुरेश मांझी, संजय पासवान और शुभम कुमार को बेहतर इलाज के लिए गयाजी स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।



घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ शशिभूषण साहू, गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार और फतेहपुर थाना की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रशासनिक टीम ने देर शाम तक घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। हादसे के बाद गुरुपदगिरि पर्वत पर पूजा-अर्चना और आवागमन भी प्रभावित रहा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता