ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

युवाओं को रोजगार : बिहार में 1539 फार्मासिस्टों की होगी बहाली, बिना डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन; जानिए क्या है लास्ट डेट

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य महकमे की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है और स्वास्थ्य मंत्री लगातार व्यवस्था में सुधार और साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने की बात करते रहते हैं। इसी कड़ी

युवाओं को रोजगार : बिहार में 1539 फार्मासिस्टों की होगी बहाली, बिना डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन; जानिए क्या है लास्ट डेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य महकमे की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है और स्वास्थ्य मंत्री लगातार व्यवस्था में सुधार और साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने की बात करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब फार्मासिस्ट की नियुक्ति को लेकर सरकार के तरफ से बड़े पैमाने पर बहाली निकाली है। 


दरअसल, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तरफ से फार्मासिस्ट के पदों पर नियुक्ति को लेकर गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट ओपन की जा रही है। इसके जरिए  राज्य में कुल 1539 फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जानी है। इसको लेकर तकनीकी सेवा आयोग ने वैसे सभी अभ्यर्थियों जिन्होंने डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी फार्मा और एम फार्मा की डिग्री हासिल की है, उन सभी को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दे दिया है। 


मालूम हो कि, तकनीकी सेवा आयोग द्वारा फार्मासिस्ट पदों पर नियुक्ति के लिए पहली बार पांच अप्रैल 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। हालांकि, उस दौरान केवल डिप्लोमा इन फार्मेसी के छात्रों को अवसर दिया गया था जबिक बी फार्मा और एम फार्मा के अभ्यर्थियों को इससे अलग रखा गया था। लेकिन, इस बार इन लोगों को भी मौका दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा गुरुवार से सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन का रास्ता खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई तक निर्धारित की गयी है।  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद माननीय पटना उच्च न्यायालय ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को आदेश दिया था कि पहली जुलाई 2023 के पहले 12 वीं के बाद बी फार्मा और एम फार्मा के अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन लिया जाये। उसके बाद आयोग द्वारा यह आदेश निकाला गया है।