ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

युवक ने बंद कमरे में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD: औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के रघुनंदन कॉलोनी के पास की है। बताया जा रहा कि बीती

युवक ने बंद कमरे में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के रघुनंदन कॉलोनी के पास की है। बताया जा रहा कि बीती रात एक युवक (विशाल कुमार) ने अपने ही घर के रूम में ये बड़ा कदम उठाया। उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 


आत्महत्या की खबर जैसे ही मोहल्लेवासियों को मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। ये घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस बात का अभी तक पता नही चल पाया है कि युवक ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या क्यों की। ये सवाल मोहल्ले के हर एक लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई, जो युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। 


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक ने अवैध हथियार से आत्महत्या की है। इधर घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को बिना बताए जल्दबाजी दिखाते हुए युवक का शव लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वहीं इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर छानबीन में जुट गई है। 

टैग्स