ब्रेकिंग
पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद

जुगाड़ गाड़ी पर शव को अस्पताल ले जाना पड़ा भारी, लापरवाह गश्ती पदाधिकारी सस्पेंड, SHO को शो-कॉज नोटिस

मोतिहारी में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को एंबुलेंस या पुलिस वाहन के बजाय ठेला गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। गश्ती पदाधिकारी अंबिका प्रसाद यादव को निलंबित कर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को ठेला गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।



कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संवेदनहीन रवैये के आरोप में रघुनाथपुर थाना के गश्ती पदाधिकारी अंबिका प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीते 3 अक्टूबर को रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 



पुलिस ने शव को एंबुलेंस या पुलिस वाहन के बजाय ठेला गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसको लेकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले की सूचना पर सदर-1 एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 



जांच में पुलिस की कार्यशैली में लापरवाही पाए जाने के बाद एसपी ने गश्ती पदाधिकारी को निलंबित करते हुए थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता