ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

युवक को काटने पर जिंदा सांप को बोतल में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, सन्न रह गए डॉक्टर

GOPALGANJ :यदि सामान्य जीवन में किसी के सामने सांप आ जाए तो उसकी जान गले तक आ जाएगी. डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. लेकिन गोपालगंज में इससे उलटे देखने को मिला. जहां एक युवक को सांप ने काट लिया तो उसक

युवक को काटने पर जिंदा सांप को बोतल में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, सन्न रह गए डॉक्टर
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ :यदि सामान्य जीवन में किसी के सामने सांप आ जाए तो उसकी जान गले तक आ जाएगी. डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. लेकिन गोपालगंज में इससे उलटे देखने को मिला. जहां एक युवक को सांप ने काट लिया तो उसके परिजनों ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया और युवक के साथ लेकर अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर से कहने लगे की यहि वो सांप है जिसने युवक को काटा है. 

 जिले के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक के परिजन जिंदा सांप को बोतल में बंद करके अस्पताल पहुंच गए. सांप काटने से युवक बेहोश हो गया था, डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है.  

मामला हथुआ प्रखंड के मीरगंज की है. जहां के रहने वाले सन्नी को कमरे से सामान निकालने के दौरान सांप ने काट लिया. लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को एक डब्बे में बंद कर दिया और कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गया. जिसके बाद परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.