ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पूर्व 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना

राजद नेता चंदन यादव ने कहा कि मात्र 17 महीने की सरकार में हमारे नेता तेजस्वी यादव ने 5 लाख नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। साथ ही खेल नीति के तहत 'मेडल लाओं- नौकरी पाओ स्कीम लागू कराया।

BIHAR POLITICS
राजद का युवा चौपाल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाला है। चुनाव से पहले युवा राजद पटना में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल मिलर स्कूल में होगा। इसकी तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना किया गया। युवा राजद के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगन में युवा राजद द्वारा आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने एवं तेजस्वी यादव के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आज  25-02-25 को गायघाट विधानसभा अन्तर्गत मैठी टॉल प्लाजा के पास कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए राजद नेता चंदन यादव ने कहा कि मात्र 17 महीने की सरकार में हमारे नेता तेजस्वी यादव ने 5 लाख नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। साथ ही खेल नीति के तहत 'मेडल लाओं- नौकरी पाओ। आई. टी. पॉलिसी एवं दृस्टि पॉलिसी को लागू किया।


राजद नेता चंदन यादव ने कहा किे आज की तारीख में बिहार के युवा का भरोसा सिर्फ तेजस्वी यादव पर है। इतना ही नहीं हमारे नेता ने कहा है कि इस बार हमारी सरकार बनी तो माई-बहन योजना के तहद महिलाओं को 2500 रू० देकर आर्थिक रूप से सबल बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही वृद्धापेंशन/ विधवा पेंशन में मिलने वाली राशि को 400 से बढ़ाकर 1500 तक किया जाएगा। वही 200 युनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इन तमाम दावों से गायघाट विधानसभा की जनता को अवगत कराया जाएगा। 


उन्होंने गायघाट के छात्र-नौजवान से पटना में आयोजित चौपाल मेंबढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। वही युवा नेता आदर्श सिंह ने कहा कि लोग मुगालते में न रहे, हमारे नेता ने तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार सर्वे के आधार पर क्षेत्र में लगातार काम करने वाले लोगों को टिकट दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में हुए बैठक की अध्यक्षता राजद जिला महासचिव सुनील यादव ने किया। संचालन दलित प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष हरेन्द्र राम ने किया।

मुजफ्फरपुर से राजन की रिपोर्ट

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पूर्व 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना


Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पूर्व 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना


Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पूर्व 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना


Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पूर्व 5 मार्च को पटना में युवा राजद का चौपाल, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर से रथ रवाना

टैग्स