ब्रेकिंग
अवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखी

Bihar News: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, छोटी से गलती और तड़प-तड़पकर चली गई जान

Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. युवक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया और तड़प-तड़पकर मौके पर ही उसकी जान चली गई. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
युवक की दर्दनाक मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर के जमालपुर में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर एक घर की छत की सेंटरिंग में पानी डाल रहा था, तभी तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के केशोपुर नक्कीनगर की है।


मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 30 उत्तरी टोला फरीदपुर निवासी संजय पंडित के पुत्र सोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोनू नवनिर्मित मकान के दीवार में एक अन्य मजदूर के साथ पानी देने पहुंचा था। 


इस दौरान सोनू छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। थोड़ी देर में उठती आग की लपटों से आसपास के लोग चौकन्ना हुए और देखा तो वहां हाई वोल्टेज बिजली तार के सम्पर्क में आने से सोनू जल रहा था। 


जबतक लोग संभल पाते वह बहुत बुरी तरह से झुलसकर अपनी जान गवां चुका था। परिजनों ने आनन फानन में सोनू को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत बता दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।