ब्रेकिंग
हादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न देने की उठी मांगबूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; परिजनों में मचा कोहरामअभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, रद्द हो सकती है 14वीं JPSC परीक्षा, कई मुद्दों पर बनी सहमतिउपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा ‘विमर्श शिविर’, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर मंथनहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न देने की उठी मांगबूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; परिजनों में मचा कोहरामअभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, रद्द हो सकती है 14वीं JPSC परीक्षा, कई मुद्दों पर बनी सहमतिउपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा ‘विमर्श शिविर’, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर मंथन

Bihar News: गर्लफ्रेंड से रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने युवक-युवती की करा दी शादी

Bihar News: बिहार के शिवहर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक को भारी पड़ गया. एन वक्त पर लड़की के घर वालों की नींद खुल गई और फिर उन्होंने दोनों की पकड़कर शादी करा दी.

Bihar News
ग्रामीणों ने बना दी जोड़ी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: प्रेम प्रसंग से जुड़े कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने जाता है तो प्रेमिका के घर वाले रंगे हाथ पकड़ लेते हैं. ऐसा ही एक मामला शिवहर जिला से भी सामने आ रही है. 


दरअसल, शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है. लड़का और लड़की के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की ने लड़के को रात में अपने घर बुला लिया और जैसे ही दोनों मिलने पहुंचे प्रेमिका के घरवाले जग गए और दोनो को रंगेहाथ धर दबोचा. लड़की के परिवार वालों ने दोनों की हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी.


नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़कीं दोनों बालिक है. दोनो को अपनी ज़िंदगी जीने का अधिकार है. फिर भी दोनो तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रिपोर्ट- समीर कुमार झा