ब्रेकिंग
'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय रूबी कुमारी की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने NH-327E को जाम कर दिया और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज से बड़ी खबर सामने आई है। अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय महिला रूबी कुमारी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल के सामने NH-327E को जाम कर दिया।


मृतका त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कशहा लतौना वार्ड 3 निवासी दिनेश कुमार की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, रूबी कुमारी को गुरुवार सुबह परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल में ही रखा गया।


परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कई बार कहने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया। काफी देर बाद डॉक्टर मरीज को देखकर ऑक्सीजन लगाकर चले गए। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर ट्रक खड़ा कर दिया और शव सड़क पर रखकर NH-327E जाम कर दी। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी डॉक्टर और नर्सों पर कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार को न्याय और मुआवजा दिया जाए। परिजन टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर त्रिवेणीगंज पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे हैं, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता