ब्रेकिंग
मोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शनBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें...मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शनBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें...मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंड

बेगूसराय में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से शहर हुआ बेहाल, कई इलाकों में पेड़ गिरे

Bihar News: बेगूसराय में अचानक बदले मौसम के कारण तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पेड़ गिर गए, बिजली तार क्षतिग्रस्त हुए और सड़कों पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरजते बादलों और मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दिन के उजाले में ही आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बारिश और तेज हवा का सबसे अधिक असर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में देखने को मिला। सिविल कोर्ट परिसर, डीएम कार्यालय परिसर सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोर्ट परिसर के आसपास पानी जमा होने से वकीलों, मुवक्किलों और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।


बारिश शुरू होने के समय बड़ी संख्या में लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले हुए थे। अचानक मौसम बिगड़ने के बाद राहगीर जहां जगह मिली, वहीं रुक गए। कई लोग दुकानों, शोरूमों और भवनों के बरामदों में शरण लेते नजर आए। बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खरीदारी करने आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


तेज आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान फुटपाथी दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को हुआ। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को अपना सामान बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई दुकानों के तिरपाल उड़ गए तो कई जगह सामान भीग गया। अचानक मौसम खराब होने से बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट गई और कारोबार पर सीधा असर पड़ा।


आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनर फट गए, जबकि कई बैनर तेज हवा के साथ उखड़कर सड़क पर जा गिरे। कुछ स्थानों पर होर्डिंग के फ्रेम तक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। कई बैनर हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।


तेज हवाओं के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। कुछ इलाकों में घरों की छत उड़ने और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन मौसम की इस मार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और बिजली के तारों, बड़े पेड़ों तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता