ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

वार्ड सचिवों के पथराव के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां वार्ड सचिवों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने प

वार्ड सचिवों के पथराव के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां वार्ड सचिवों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। BJP कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर हंगामा मचाया और पथराव किया। वार्ड सचिवों द्वारा की गयी पथराव से सड़क पर लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है। वही कई वार्ड सचिव घायल हो गये है वही करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।  


भाजपा कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में वार्ड सचिव बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बिहार के कई जिलों से आए वार्ड सचिव अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। बीजेपी कार्यालय के बाहर बैठे वार्ड सचिवों को जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गये और पथराव करने लगे। वार्ड सचिवों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी। इस दौरान बीजेपी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।  


गौरतलब है कि पटना के गर्दनीबाग में 13 दिन से पंचायत वार्ड सचिव धरना पर बैठे थे। लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो वे अपनी मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय के पास पहुंच गये और बीजेपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। इस दौरान वार्ड सचिवों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। 


प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे वार्ड सचिवों को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच गयी। पुलिस की टीम वार्ड सचिवों को हटाने की कोशिश करने लगे तो वे उग्र हो गये और पथराव करने लगे। इनके उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी। वही वाटर कैनन को भी मौके पर बुलाया गया। वार्ड सचिवों को खदेड़ कर वहां से भगाया गया। वीर चंद पटेल पथ से वार्ड सचिवों को हटाया गया है। इस दौरान कई वार्ड सचिव घायल हो गये है। वही दस से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।    



वार्ड सचिवों के पथराव के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल

वार्ड सचिवों के पथराव के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल

वार्ड सचिवों के पथराव के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी का माहौल

टैग्स