ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

वाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीर

VAISHALI: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाली एनडीए की सरकार में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। वैशाली के हाजीपुर से बेहद शर्मनाक तस्

वाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाली एनडीए की सरकार में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। वैशाली के हाजीपुर से बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जो हाजीपुर सदर अस्पताल का है। जहां मौत के बाद मृतक को शव वाहन तक नसीब नहीं हुआ। 


तब जीआरपी ने 500 रुपये में एक ठेला बुक किया और ठेले पर रखकर लाश को हाजीपुर स्टेशन स्थित शीतल शव गृह में ले जाया गया। दरअसल जिले के तमाम एम्बुलेंस चालक पिछले 12 दिन से हड़ताल पर हैं। जिसके कारण हाजीपुर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिंदा बीमार लोगों को एम्बुलेंस नहीं मिल रहा है तो वही मृतक को शव वाहन तक नसीब नहीं हो रहा है। 


बताया जाता है कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति अगरतला ट्रेन से एक युवक को बेहोशी की हालत में जीआरपी पुलिस ने  बरामद किया था। आनन-फानन में उसे ठेले पर लादकर सदर अस्पताल ले लाया गया लेकिन डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को वापस हाजीपुर रेलवे स्टेशन स्थित शीतल शव गृह ठेले से ही ले जाया गया। 


अस्पताल प्रशासन की ओर से मृतक के लिए शव वाहन तक की व्यवस्था नहीं करायी गयी। कहा गया कि एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल है शव वाहन नहीं मिल सकता। शव ले जाने वाले संजय राय ने बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो से अचेतावस्था में पड़े युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल वो ठेले से ले गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अब वापस हाजीपुर रेलवे स्टेशन ठेले पर ही ले जाया गया। हाजीपुर से आई इस तस्वीर ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीरवाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीरवाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीरवाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीर

वाह रे सिस्टम...शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले पर लादकर डेड बॉडी ले गई जीआरपी, हाजीपुर से आई शर्मनाक तस्वीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता