ब्रेकिंग
JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार

मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण के SP स्वर्ण प्रभात को 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक 15 दिनों के अवकाश की मंजूरी दी है। इनकी अनुपस्थिति में शिवहर SP शैलेन्द्र सिंह मोतिहारी SP का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

बिहार न्यूज
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: सरकार ने पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को 15 दिनों के उपार्जित अवकाश की मंजूरी दी है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक छुट्टी दी गई है। इस दौरान वे 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक विदेश यात्रा भी करेंगे।


शिवहर SP संभालेंगे मोतिहारी का अतिरिक्त प्रभार

स्वर्ण प्रभात की अनुपस्थिति में शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ मोतिहारी SP का कामकाज भी देखेंगे।


गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम 10, 11 और 20 के तहत अवकाश और विदेश यात्रा की अनुमति दी है। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।