ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! रेलवे फाटक पर गेटमैन को मारी गोली, इलाके में हडकंप

RAXUAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रक्सौल से निकल कर सामने आ रहा है

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  रेलवे फाटक पर गेटमैन को मारी गोली, इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RAXUAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रक्सौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक रेलकर्मी पर ताबरतोड़ गोलियों को बौछार कर दी। जिसके बाद किसी तरह जख्मी हालत में रेलकर्मी अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकले। 


मिली जानकारी के अनुसार, रक्सौल सुगौली रेल खंड के मसिनाढिह हाल्ट के समीप स्थित रेलवे फाटक नंबर 14A पर अज्ञात अपराधियो ने गेट मैन को मंगलवार की रात करीब 1 बजे गोली मार दी। जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद इन्हें जख्मी हालत में उपचार के लिए रक्सौल एसआरपी भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नन्दन सिन्हा घटना स्थल पर पहुच ग्रामीणों के सहयोग से उपचार हेतु रेलकर्मी को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए हैं। उसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर आर आर कश्यप भी एसआरपी हॉस्पिटल पहुंच मामले की जानकारी ली है। इस घटना में घायल रेलकर्मी की पहचान रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर बिंद टोली निवासी फ़िरोज आलम का पुत्र अंसारुल हक बताया जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।