ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुजफ्फरपुर में छात्राओं से अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई, शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के लालू छपरा मध्य विद्यालय में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।

Bihar School News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित लालू छपरा मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से स्पर्श करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल के विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर दिया है।



शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षक रतन लाल सहनी पर छात्राओं को कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने के आरोप हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।



वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी पर आरोप है कि शिक्षक के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की। विभाग ने इसे उनके कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना है।



शिक्षा विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके विरुद्ध अलग-अलग आरोप पत्र जारी किए जाएंगे। विभागीय कार्यवाही के दौरान मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता