ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त मामला.. CM सम्राट ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख से की बात, NH डिवीजन का कार्यपालक अभियंता सस्पेंड

Bihar News: विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद बिहार सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए इंजीनियर को सस्पेंड किया और पुल की मरम्मत में तेजी के लिए सेना की मदद लेने का फैसला किया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। लापरवाही को लेकर पथ निर्माण विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बात की है। पुल मरम्मति के काम में तेजी के लिए इंडियन आर्मी की मदद ली जाएगी।


दरअसल, भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बिहार सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। लापरवाही के मामले में पथ निर्माण विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बातचीत की है, ताकि पुल की मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके। अब इस कार्य में भारतीय सेना की मदद लेने की तैयारी की जा रही है।


घटना रविवार देर रात की है, जब 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का लगभग 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। हालांकि प्रशासन ने समय रहते ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के कारण सीमांचल सहित लगभग 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और करीब एक लाख लोगों का रोजाना आवागमन बाधित हुआ है।


पिछले दस वर्षों में इस पुल की तीन बार मरम्मत हो चुकी है, जबकि हाल ही में मार्च 2026 में भी इसका मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा हुई इस घटना ने निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


लापरवाही को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री स्तर पर केंद्र सरकार से समन्वय के बाद अब सेना की सहायता से पुल की मरम्मत कार्य को तेज गति से पूरा करने की योजना बनाई गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता