ब्रेकिंग
दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

Vikramshila Setu collapse: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क बाधित; भीषण जाम से त्राहिमाम

Vikramshila Setu collapse: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का हिस्सा देर रात टूटने से उत्तर बिहार से संपर्क बाधित हो गया है. प्रशासन ने पुल पर आवागमन रोककर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.

Vikramshila Setu collapse
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vikramshila Setu collapse: भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब पुल के 133 नंबर पोल के पास पहले धंसाव हुआ और एहतियातन तुरंत ट्रैफिक बंद कर दिया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद वह हिस्सा पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने रात 1:15 बजे आधिकारिक सूचना जारी कर लोगों से विक्रमशिला सेतु की ओर न जाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, भागलपुर की ओर से पाया संख्या 4-5 (पोल 133-134 के बीच) के पास पुल पहले धंसा और फिर टूट गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


भागलपुर एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि पुल के ज्वाइंट में गैप बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि टीम मौके पर पहुंच रही है, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीनों से पुल की खराब स्थिति को लेकर रिपोर्ट फाइलों में लंबित थी और मेंटेनेंस की बात होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


इस घटना के कारण भागलपुर का उत्तर बिहार से सीधा संपर्क टूट गया है, वहीं जिले के सात प्रखंडों का मुख्यालय से संपर्क भी प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही रात करीब 1:45 बजे जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, 12:35 बजे धंसाव के बाद लोगों को वहां से हटा दिया गया था और 12:50 बजे पुल का हिस्सा पूरी तरह ढह गया।


गनीमत रही कि समय रहते आवागमन रोक दिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने यात्रियों को फिलहाल मुंगेर के रास्ते भागलपुर से नवगछिया जाने की सलाह दी है, जो अभी एकमात्र वैकल्पिक मार्ग है। जिलाधिकारी ने डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, एसडीओ विकास कुमार और डीएसपी अजय चौधरी को पुल के दोनों ओर तुरंत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता