ब्रेकिंग
बिहार में मिड-डे मील का नया नियम, बच्चों की संख्या के आधार पर होगी रसोइया की बहाली; सभी DPO को आदेश जारीवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का पहला भारत दौरा, गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चनागंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बिहार-यूपी का संपर्क बाधित; बीच में ही फंसे कई वाहनसम्राट कैबिनेट का विस्तार : नीतीश कुमार किस 'कुशवाहा' विधायक पर करेंगे भरोसा, मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?बिहार में कैबिनेट विस्तार: 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिलबिहार में मिड-डे मील का नया नियम, बच्चों की संख्या के आधार पर होगी रसोइया की बहाली; सभी DPO को आदेश जारीवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का पहला भारत दौरा, गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चनागंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बिहार-यूपी का संपर्क बाधित; बीच में ही फंसे कई वाहनसम्राट कैबिनेट का विस्तार : नीतीश कुमार किस 'कुशवाहा' विधायक पर करेंगे भरोसा, मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?बिहार में कैबिनेट विस्तार: 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का पहला भारत दौरा, गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Vietnam President To Lam India visit: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम गया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना व ध्यान किया। सीएम सम्राट चौधरी ने गया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vietnam President India visit
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vietnam President India visit: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने भारत दौरे के दौरान गया पहुंच गए, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर सम्मानित किया।


मंदिर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति तो लाम गर्भगृह में गए, जहां मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान साधना की और विश्व शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।


राष्ट्रपति तो लाम 80 सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ महाबोधि मंदिर पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर गया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और वियतनामी पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरे को भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा बौद्ध सांस्कृतिक जुड़ाव को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 मई को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। दिन में 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा भी उनके दिल्ली में कई अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें