ब्रेकिंग
Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत

विधानसभा में दिवंगत विधायक ने पूछा सवाल, हैरान हुए स्पीकर बोले.. जांच करवाएंगे

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान आज अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. दरअसल विधानसभा के इतिहास में संभवत ऐसा पहली बार हुआ कि किसी दिवंगत विधायक ने सदन में सवाल किया हो. पिछले दिनों वी

विधानसभा में दिवंगत विधायक ने पूछा सवाल, हैरान हुए स्पीकर बोले.. जांच करवाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान आज अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. दरअसल विधानसभा के इतिहास में संभवत ऐसा पहली बार हुआ कि किसी दिवंगत विधायक ने सदन में सवाल किया हो. पिछले दिनों वीआईपी पार्टी के विधायक के मुसाफिर पासवान का निधन हो गया. 


मुसाफिर पासवान इलाज करा रहे थे और अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे. उसी दौरान उनकी तरफ से एक सवाल विधानसभा सचिवालय को भेजा गया था. अब शीतकालीन सत्र के दौरान वह सवाल सदन में आ गया. विधानसभा सचिवालय ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि सदस्य का निधन हो चुका है. मुसाफिर पासवान में पशु और मत्स्य संसाधन विभाग से सवाल पूछा था. मुजफ्फरपुर के वो चाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आने वाले मुसाफिर पासवान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मछली पालन के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से जुड़ा सवाल पूछा था लेकिन सवाल का जवाब लेने से पहले वह इस दुनिया से चले गए.


विधानसभा में इस सवाल के आने के बाद आरजेडी के विधायक ललित यादव ने आपत्ति जताई. ललित यादव ने कहा कि मुसाफिर पासवान को सदन श्रद्धांजलि दे चुका है. एक दिवंगत सदस्य का सवाल सदन में कैसे आ सकता है. विधानसभा सचिवालय को इस पर ध्यान देना चाहिए. हैरत की बात यह है कि जब मुसाफिर थे तो वह सवाल पूछ सकते हैं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष भी हैरत में पड़ गए. उन्होंने तत्काल सदन को भरोसा दिया कि इस मामले की जांच करवाएंगे.


शीतकालीन सत्र के दौरान सदस्यों की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब ऑनलाइन आने को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा बार-बार सदन को जानकारी देते रहे. विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से यह जानकारी दिए जाने के बाद बेनीपुर से विधायक के विनय कुमार चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन तरीके से जवाब तो आ रहे हैं, लेकिन सारे जवाब गोलमोल है. सवालों का सही सही जवाब नहीं मिलने से सदस्यों को सहूलियत नहीं हो रही है. विधायक के विनय कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि विधायक सवाल कुछ और पूछते हैं और जवाब कुछ और आता है.

टैग्स