ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

विधानसभा बजट सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार यानी 19 फरवरी से शुरू हो रहा है. विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर आज विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने 3

विधानसभा बजट सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार यानी 19 फरवरी से शुरू हो रहा है. विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर आज विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने 3:30 बजे से विधानसभा स्थित अपने कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है.

लगभग 1 महीने तक चलने वाले लंबे बजट सत्र के दौरान सदन शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से चल पाए इसे लेकर सर्वदलीय बैठक में चर्चा होगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष कैसे जनहित के सवालों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सदन में अपनी भूमिका निभाई यह सुनिश्चित किया जाएगा.

 स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सदन में जनता के सवाल उठते चाहिए और सरकार से जवाब भी लेना चाहिए लेकिन इस बात का भी ख्याल रखा होगा कि गैर जरूरी मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही हंगामे में बेकार न चली जाए. सत्र बेहद महत्वपूर्ण है और जनहित के सवालों के साथ-साथ विधाई कामकाज कैसे हो कैसे विपक्ष और सत्तापक्ष सकारात्मक तरीके से सदन में सहयोग करें इसे लेकर आज की सर्वदलीय बैठक में चर्चा होगी.