ब्रेकिंग
1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...?

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : विधानपरिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फहराया झंडा

PATNA : बिहार में भी गणतंत्र दिवस की धूम है. बिहार विधानपरिषद में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद प्रांगण में सुबह आठ बजे झंडा फहराया. इस मौके पर विधान

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : विधानपरिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फहराया झंडा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भी गणतंत्र दिवस की धूम है. बिहार विधानपरिषद में  बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद प्रांगण में सुबह आठ बजे झंडा फहराया. इस मौके पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ  विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. 


साथ ही साथ इस मौके पर विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के द्वारा परेड की गई जिसमें राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई. विधानपरिषद के कई स्टाफ और विधायक भी शामिल हुए हैं. कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया. जिसके कारण कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम थी. 


इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह हम लोग के लिए ख़ुशी की बात है. बिहार के कई लोग को पद्म अवार्ड मिला है इससे हम सभी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. बिहार वासी महसूस कर रह हैं कि कितना विकास हुआ.  आज के सुअवसर पर बिहार के सभी वासियों को मैं शुभकामना और बधाई देता हूं


बता दें कि राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्यालयों, स्कूलों, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों सहित शहर में विभिन्न जगहों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन हो रहा है. 


9 बजे गांधी मैदान में राज्यपाल झंडोतोलन करेंगे. गांधी मैदान पूरी तरह सज धजकर तैयार हो गया है. आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ सैप, डीएपी, होमगार्ड और एनसीसी का परेड होगा.

टैग्स