ब्रेकिंग
1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...?

जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी

Bihar News: बिहार के जमुई में चलते ई-रिक्शा में अचानक आग लगने से दो छात्राएं झुलसकर घायल हो गईं। हादसा महिसौड़ी मोहल्ले में पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र-छात्राएं सवार थे। गंभीर रूप से घायल नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए...

जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा में अचानक आग लगने से दो छात्राएं झुलसकर घायल हो गईं. हादसा शहर के महिसौड़ी मोहल्ले में पेट्रोल पंप के पास हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल नेहा कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी छात्रा रुचि कुमारी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. ई-रिक्शा पर सवार अन्य चार छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं.


घायल छात्राओं की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भगवाना गांव निवासी नेहा कुमारी (20) और रुचि कुमारी (20) के रूप में हुई है. नेहा इंटर की छात्रा है और हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई है. वहीं, रुचि कुमारी भगवाना गांव निवासी आदित्य महतो की पुत्री है.


पढ़ाई कर घर लौट रहे थे छात्र-छात्राएं

जानकारी के अनुसार, भगवाना गांव के चार छात्र और दो छात्राएं पढ़ाई करने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महिसौड़ी मोहल्ले में पेट्रोल पंप के पास अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई. आग की चपेट में आने से नेहा और रुचि झुलस गईं, जबकि वाहन पर सवार अन्य चार छात्र-छात्राएं सुरक्षित बच गए.


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान नेहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं, रुचि को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल ई-रिक्शा में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायल छात्राओं के परिजन भी चिंतित हैं. गंभीर रूप से घायल नेहा का पटना में इलाज कराया जा रहा है, जबकि रुचि का उपचार निजी अस्पताल में जारी है.