ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

BIHAR NEWS : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा; पत्थरबाज की तलाश में जुटी RPF की टीम

GAYA : बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबा

BIHAR NEWS :  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा; पत्थरबाज की तलाश में जुटी RPF की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर फेंके जाने की घटना के कारण ट्रेन के एक कोच का एक शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें किसी यात्री की चोट लगने की खबर नहीं है। यह घटना गुरुवार की देर शाम की बतायी जा रही है। इस घटना को लेकर हजारीबाग आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई।


बताया गया है कि 20894 डाउन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस गया से खुलने के बाद शाम में 515 बजे सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी। इसी समय रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसपर पत्थर मारा दिया। पत्थर मारने से वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।


वहीं, इस घटना को लेकर आरपीएफ की टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कोडरमा आरपीएफ और हजारीबाग रोड आरपीएफ की संयुक्त टीम पत्थरबाज की खोज में जुट गई है। कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कोडरमा-गया रेल सेक्शन पर चौकसी बढ़ा दी है।


इधर, इस रेलखंड में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के अधिकारी और जवानों को ट्रेनों को सही तरीके से पास कराने तथा वंदे भारत एक्सप्रेस पर विशेष ड्यूटी बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया है। निर्देश के आलोक में अभियान तेज कर दिया गया है। जांच में तेजी लाया गया है ताकि इस तरह की घटना पर लगाम लगाया जा सके।