ब्रेकिंग
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्ट

वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 2 और बच्चे बुरी तरह झुलसे

GOPALGANJ : बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजधानी पटना से लेकर गोपालगंज तक कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो रही है. इस वक्

वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 2 और बच्चे बुरी तरह झुलसे
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजधानी पटना से लेकर गोपालगंज तक कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की  उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां धरहरा नोनिया टोली गांव में वज्रपात से झुलकसर दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रामप्रीत चौहान के बेटे नीरज चौहान (10) और सुरेश चौहान के बेटे राकेश चौहान (10) के रूप में की गई है.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धरहरा गांव स्थित बागीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस दौरान बगीचे में नहा रहे 4 बच्चेबुरी तरह झुलस गए. जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई.


घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के घर में चीख चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता