ब्रेकिंग
अगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीअगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वैशाली में फिर दिखा अपराधियों का तांडव, प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक के सिर में मारी गोली

वैशाली के दिघी वार्ड में बाइक सवार अपराधियों ने प्रेम प्रसंग के विवाद में मनीष कुमार के सिर में गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इन घटनाओं को देखकर ऐसा ही लगता है। ताजा मामला  वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी वार्ड संख्या तीन की है जहां हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना  पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


घायल युवक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी  उमेश ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी वार्ड नंबर तीन हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मनीष कुमार नामक युवक को सर में गोली मार दी है। 


जिसे इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। जांच के क्रम में घटना की वजह यह सामने आई है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारी गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता