ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

वैशाली के सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने महिला को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

बिहार न्यूज
मामले की जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने एक महिला की अस्पताल के निकट सड़क पर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना पर सैकड़ों महिला पुरुष की भीड़ जुट गई।


लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ से महिला को अपने साथ थाने पर ले गये। पुलिस महिला से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बच्चा चोरी का आरोप सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर लगाया गया है।


फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सराय थाना क्षेत्र निवासी बलिराम सिंह की इंदु देवी बताई गई। महिला ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की। 


मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल एक महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई थी। इसी दौरान वह किसी बच्चे के सिर पर हाथ रख दिया। परिजनों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन के द्वारा महिला से पूछताछ की गई उसके बाद मामला को शांत कर दिया गया। महिला जब सदर अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर निकली तो लोगों ने बच्चा चोरी किया आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाकर महिला की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई शुरू कर दिया।     


इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि बच्चे चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने झुठे आरोप लगाकर महिला के साथ पिटाई की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता