ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Road Accident: सड़क हादसे में बिहार के प्रसिद्ध डॉक्टर की मौत, बेटे और पत्नी की हालत गंभीर

Road Accident: बिहार के वैशाली में दूध टैंकर की टक्कर से डॉ. प्रिंस कुमार की हुई दर्दनाक मौत। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर।

Road Accident
डॉक्टर प्रिंस कुमार
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Road Accident: बिहार के वैशाली जिले के महुआ बाजार में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें मशहूर युवा डॉक्टर प्रिंस कुमार की जान चली गई। डॉ. प्रिंस अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ सीतामढ़ी से मोकामा ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी झपहां गांव के पास एक दूध टैंकर ने उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ. प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी, बेटा और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बताते चलें कि, डॉ. प्रिंस महुआ के जाने-माने स्वर्ण व्यवसायी विजय गुप्ता के मंझले बेटे थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। उनके घर पर सैकड़ों लोग जमा हो गए, और नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, पूर्व उप-प्रमुख सत्येंद्र कुमार, व्यापारी संघ के सचिव अमर गुप्ता जैसे लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। इस हादसे ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे वैशाली को सदमे में डुबो दिया है।


बता दें कि, डॉ. प्रिंस एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके मरीज उन्हें भगवान मानते थे, और स्थानीय लोग उनकी सादगी की मिसाल देते थे। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस दूध टैंकर के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया। 


इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर बिहार में फिर से गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वैशाली में हाल के महीनों में सड़क हादसों की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। डॉ. प्रिंस के परिवार की हालत देख हर कोई दुखी है। उनकी पत्नी और बेटे का इलाज गंभीर हालत में चल रहा है, और डॉक्टर उनकी जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है जिसके बाद लोग सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें