ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

सिर चढ़ा Reels का नशा: बिहार पुलिस के सिपाही ने ऑन-ड्यूटी बनाया जातिवादी रील, उठ रहे गंभीर सवाल; अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम?

वैशाली के सराय थाना में तैनात पुलिस सिपाही मनीष कुमार ने ड्यूटी के दौरान जातिवादी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और जनता के विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में रील बनाने का नशा पुलिस जवानों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्सर ड्यूटी के दौरान रील बनाने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां सराय थाना में तैनात सिपाही मनीष कुमार ने ड्यूटी के दौरान जातिवादी रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इन रील को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


सामने आए वीडियो में सिपाही मनीष कुमार को नाइट ड्यूटी के दौरान सरकारी गाड़ी से उतरकर आपत्तिजनक जातिवादी गानों पर रील बनाते देखा गया है। उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है।


सिपाही मनीष कुमार के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें जाति विशेष से संबंधित सामग्री दिखाई गई है। वह दिन और रात दोनों की ड्यूटी के दौरान रील बनाते देखे गए हैं। एक अन्य वीडियो में सिपाही मनीष कुमार नाइट ड्यूटी के दौरान सराय थाना परिसर से अपने हाथ में हथियार लेकर बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं।


पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने से विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन जातिवादी रीलों के सामने आने के बाद पुलिस के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता