ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

युवक की हत्या पर हुआ हंगामा, पुलिस को देख भड़क गये लोग, करने लगे पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

VAISHALI: वैशाली में पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया है। जिसमें आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गये है। आनन-फानन में सभी को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पथराव में पुलिस

युवक की हत्या पर हुआ हंगामा, पुलिस को देख भड़क गये लोग, करने लगे पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली में पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया है। जिसमें आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गये है। आनन-फानन में सभी को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग मामले में युवक की मौत के बाद जमकर मारपीट हुई थी जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने हमला कर दिया। 


घटना वैशाली जिले के महुआ की है। जहां प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या के बाद उपजे विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गये है। सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है


. बताया गया कि महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद दो पक्ष आपस में उलझ गए थे। दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने के बाद महुआ पुलिस मौके पर मामले को शांत करने पहुंची थी. जिसके बाद पुलिस पर ही लोगों ने हमला बोल दिया आधे दर्जन के करीब पुलिसकर्मियों को जहां गंभीर रूप से चोट आई है


वहीं पुलिस गाड़ी को भी हुई रोडे बाजी काफी क्षति पहुंची है स्थानीय लोगों ने मौके से पुलिस को खदेड़ दिया था. बाद में बड़ी संख्या पर आसपास के कई थानों की पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस कैंप कर रही है. 


मामले पर महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है हालात अब सामान्य है. उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पुलिस पहुंची थी. जब पुलिस पर हमला कर दिया गया है. जिसमें पुलिस कर्मियों को चोट आई है और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. पुलिस मामले में गंभीरता पूर्वक आगे की कार्रवाई करेगी.