ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

वैशाली: स्कूल के स्लाइडर में फंसने से 3 साल की बच्ची की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

वैशाली जिले के आर्यन स्कूल ऑफ साइंस में 3 साल की बच्ची के स्लाइडर में फंसने से मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा मचाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ टीओपी के निकट आर्यन स्कूल ऑफ साइंस विद्यालय के स्लाइडर में फंस कर एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने स्कूल परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया घटना की सूचना नगर थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और पूरे मामले की जांच करते कार्रवाई में जुट गए। 


इस संबंध में स्वजन ने बताया कि जढुआ करबला के पास के रहने वाले मो रेयाज कुरैषी की की पत्नी नेहा परवीन ने आर्यन स्कूल ऑफ साइंस  में गई थी। इस स्कूल में इनका बेटा मो रेयान कुरैशी यूकेजी में पढ़ता है और क्लास एक में इस साल गया। इसी के लिए किताब खरीदने मां अपने बेटे रेयान और साढ़े तीन साल की बेटी इनाया फातिमा के साथ गई थी। किताब खरीदने मां और बेटे अंदर गये थे, उसी समय बेटी स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए बने स्लाइडर पर गई और खेलने लगी।


 बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी गर्दन फंस गई, जब तक मां पहुंची बेटी की मौत हो गई। जबकि स्कूल में सुरक्षा गार्ड लगा हुआ है बताया जाता है की सुरक्षा गार्ड के लापरवाही से इतना बड़ा घटना हो गए इसके बाद परिजनों ने स्कूल परिसर में हंगामा करने लगा  घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी स्कूल में पहुंच गए। 


स्कूल में हंगामा देखते हुए स्कूल प्रबंधन के द्वारा इसकी  घटना की सूचना  नगर थानाध्यक्ष दी सूचना  मिलते हुए नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा के मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विद्यालय प्रशासन के द्वारा बताया गया की मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड के द्वारा बच्ची को स्लाइडर पर चढ़ने से मना किया गया। उसके कुछ देर बाद बच्ची स्लाइडर पर चढ़ गई और फंसने से मौत हो गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता