ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वैशाली : कोरोना से जीत जाते लेकिन डर से कर ली खुदकुशी, मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी

VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार को खुदखुशी करने वाले प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में ह

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार को खुदखुशी करने वाले प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद  प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. 

बता दें कि  30 साल का मृतक लसर थाना इलाके का रहने वाला था. वह 2 दिन पहले ही दिल्ली से बिहार लौटा था. जिसक बाद उसे  हाजीपुर के क्वारेंटाइन सेंटर लाया गया था. जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका बुधवार को ही उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था.

लेकिन इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली. क्वारेंटाइन सेंटर मे खुदकुशी की खबर ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया था. सुरक्षा के बाद भी वहां शख्स ने खुदकुशी कैसे कर ली. वहीं मृतक के भाई ने बताया कि वह कोरोना को लेकर काफी डरा हुआ था. हो सकता है इस वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली.