ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वैशाली में ही मौजूद थे तेजस्वी, बदमाशों ने गोली मारकर राजद नेता को उतारा मौत के घाट; घर के पास हुई हत्या

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदरशायद इनको ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने कार्य कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। किसी करीब में अब एक

वैशाली में ही मौजूद थे तेजस्वी, बदमाशों ने गोली मारकर राजद नेता को उतारा मौत के घाट; घर के पास हुई हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के  अंदरशायद इनको ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने कार्य कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। किसी करीब में अब एक ताजा मामला बिहार के वैशाली से निकलकर सामने आया है जहां बिहार की सत्ता में काबिज दल के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


मिली जानकारी हो कि, वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में राजद के जिला महासचिव की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मैनेजर साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया पद पर निर्वाचित है। हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण ने शव रखकर प्रदर्शन किया और ताजपुर महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर जाम लगा दिया।


बताया जाता है कि, बदमाशों ने मैनेजर साहनी की हत्या को घर से कुछ दूरी पर अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। इससे पहले भी कई बार राजद नेता पर हमले की कोशिश की गई थी। और घर पर फायरिंग हुई थी। हत्या की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना महिसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे पंचायत इलाके की है। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश है। 


आपको बताते चलें कि,इससे पहले सारण जिले में आरजेडी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया था। जब राजद नेता किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भेल्डी थाना इलाले के समतपुर गांल के रहने वाले 31 वर्षीय आरजेडी नेता किशोर महतो चाय पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। और फिर फरार हो गए थे।