ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वैशाली में भीषण अग्निकांड, 50 घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

VAISHALI: वैशाली में अगलगी की भीषण घटना में 50 घर जलकर खाक हो गये। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर का

वैशाली में भीषण अग्निकांड, 50 घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में अगलगी की भीषण घटना में 50 घर जलकर खाक हो गये। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मरीचा राम गांव की है। जहां महादलित बस्ती में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें महादलित परिवार का करीब तीन 50 घर के साथ लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


घटना की सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष कुमार गौरव श्रीवास्तव, सीओ रंभु ठाकुर,बीडीओ अमरजीत कुमार मौके पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली। आग कैसे लगी इसका सही पता अभी तक नहीं चल सका है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से यह घटना हुई है।


अगलगी के दौरान गैस सेलेंडर फटने से आग और बिकराल हो गया था।  आगलगी में कितने घर जले है इसकी सही  जानकारी ली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार 50 घरों से अधिक घर जला है। घनी अबादी होने के कारण आग एक के बाद एक घरों को अपने चपेट में लेते गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर जलने वालों में आनंदी राम, पत्थल राम, निरसन राम, नगीना राम, अशोक राम, लालदेव राम, नंदलाल राम, विश्वनाथ राम, मनोज राम, बहादुर राम आदि लोग शामिल हैं। मौके पर उपस्थित सीओ रंभु ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता